हिमाचल दस्तक। पधर
सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को द्रंग के लोग सिर—आंखों पर बैठाएंगे जिसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
वीरवार के प्रस्तावित दौरे को लेकर द्रंग मंडल की बैठक वीरवार को रेस्ट हाउस पधर में की गई। यह बैठक द्रंग भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर व मंडलाध्यक्ष द्रंग दलीप कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में स्वागत के लिए क्या—क्या तैयारियां होंगी] उस पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक जवाहर ठाकुर ने बताया कि 10 बजे केन्द्रीय मंत्री द्रंग विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे तथा उसके बाद वहीं से स्वागत का दौर शुरू होगा। पद्धर में ठीक 11 बजे पहुंचेंगे। पधर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष द्रंग दलीप कुमार ने कहा कि हालांकि समय का अभाव है लेकिन उसके बावजूद पधर में स्वागत में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी ने स्वागत के लिए कमर कस ली है। बैठक में जिला ओबीसी अध्यक्ष कपूर चंद, महामंत्री युवा मोर्चा, नरेंद्र कुमार, मोहन सिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश कटारिया आदि उपस्थित रहे।