हिमाचल दस्तक। नाहनभारत जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता आईडेंटीफाइड होगा। एक स्पेशल ऐप के माध्यम से कार्यकर्ता देश और प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ेगा। यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन में कही।
डॉ. बिंदल नाहन के हिंदू आश्रम में ई विस्तारक योजना को लेकर आयोजित नाहन भाजपा मंडल की विशेष बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश में सभी पोलिंग बूथों के ऊपर ही ई-विस्तारक योजना चला रही है। नाहन विधाससभा क्षेत्र में ई विस्तारक योजना 14 अक्टूबर से शुरू होगी।
इस दौरान नाहन विस क्षेत्र के 121 पोलिंग बूथों पर पार्टी के विस्तारक जाएंगे। ग्राम केंद्रों के प्रभारी, सह प्रभारी इन विस्तारकों को लेकर पन्ना प्रमुख तक और उनका डाटा अपलोड करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अवसर होगा जब भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से और एक स्पेशल ऐप के माध्यम से पूरे प्रदेश और देश के साथ जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर बूथ का कार्यकर्ता आईडेंटीफाइड होगा।