हिमाचल दस्तक। स्यांज/गोहर
मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम द्वारा हाल ही में अपने नाचन प्रवास के दौरान नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर को 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करने की घोषणा से गोहर व आसपास के हजारों लाभाविंत लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्थानीय विधायक विनोद कुमार का आभार व्यक्त किया है। नाचन विस क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा गोहर सिविल अस्पताल को 50 से 100 बैड करने की घोषणा से लोगों ने खुशी जाहिर की है। क्षेत्र के दर्जनों पंचायत प्रधानों व बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विधायक विनोद कुमार का आभार व्यक्त किया है।