शिमला :मौसम ने प्रदेश को आखिर नए साल का तोहफा दे दिया। शनिवार को प्रदेश में 2020 की पहली बर्फबारी हुई। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है। इनमें राजधानी शिमला सहित, कुल्लू, रोहतांग और लाहौल शामिल हैं। बर्फबारी के कारण हालांकि स्थानीय लोगों की मुश्किलों थोड़ी बहुत बढ़ी हैं, लेकिन वीकेंड पर हिमाचल के पर्यटन स्थलों में घूमने आए पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम के साफ रहने के अनुमान है, लेकिन सोमवार और मंगलवार के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रदेश में भारी गरज के साथ भारी ओलावृष्टि की चेतावानी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पर्वतीय इलाकों में बर्फ गिर रही है। उन्होंने बताया कि 6 और 7 को भारी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया।
ऐसे में प्रदेश में लोगों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। शनिवार को हुई बर्फबारी से प्रदेश के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान माइनस में है तो वहीं ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री के आसपास है। ऐसे में लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का सामना करना पड़ेगा।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार प्रदेश में बर्फबारी के कारण प्रदेश में 4 एनएच सहित 53 सड़कें बंद हैं। है। बसे अधिक 40 सड़कें कांगड़ा जोन में बंद हैं। कांगड़ा जोन में डल्हौजी सर्कल में ही 38 सड़कें शामिल हैं। शिमला जोन में 7 और मंडी जोन में 2 सड़कें बंद है। कांगड़ा के शाहपुर जोन में 3 और शिमला जोन में एक एनएच अवरुद्ध है। सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि ने 45 जेसीबी, टिप्पर और डोजर लगाए गए हैं। लाख की चपत लगी है।
कहां, कितना तापमान
शिमला 0.7 डिग्री सेल्सियस
केलांग -11.6 डिग्री सेल्सियस
कल्पा -7.5 डिग्री सेल्सियस
मनाली -5.0 डिग्री सेल्सियस
डल्हौजी -0.6 डिग्री सेल्सियस
सोलन 2.0 डिग्री सेल्सियस
सियोबाग 2.5 डिग्री सेल्सियस
धर्मशाला 2.2 डिग्री सेल्सियस
पालमपुर 1.0 डिग्री सेल्सियस
ऊना 3.7 डिग्री सेल्सियस