विनोद ठाकुर। भरमौर
हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुनते ही समूचा भरमौर शोक में डूब गया। वीरभद्र सिंह के निधन पर ब्लॉक कांग्रेस भरमौर ने उनको श्रद्धांजलि दी व 2 मिनट का मौन रखा।
बता दें कि वीरभद्र सिंह का भरमौर के साथ गहरा नाता रहा है और भरमौर में करवाए गए विकास कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, वहीं पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व वीरभद्र सिंह के संबंध भी बेहद मधुर थे। भरमौरी जब-जब विधायक बने, तब-तब वीरभद्र सिंह के साथ काम करने का मौका मिला।