हरीश गौतम। सुन्नी
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के निधन की खबर मिलते ही प्रदेश सहित समस्त शिमला ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।व्यापार मंडल सुन्नी ने वीरवार को शोक स्वरूप 2 घंटे के बंद का एलान किया।
नगर पंचायत सुन्नी के मुख्य चौक पर सभी व्यापारिक, सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों के लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच वीरभद्र सिंह अमर रहें के नारे गूंजते रहे तथा लोगों की आंखों से आंसू छलकते रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष सीमा सोनी, वरिष्ठ नागरिक तेज राम शर्मा, धनी देवी गौतम, बृजमोहन गुप्ता, योगराज गुप्ता, हेतराम हरनोट, राजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष श्यामा देेेवी, पार्षद रुपलाल, संदीप शर्मा, धनंजय गुप्ता, अजय गुप्ता, सुनील शर्मा भिष्म हिमराल, सुनील पामा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।