हिमाचल दस्तक ब्यूरो। नालागढ़
देश में कंप्यूटर क्रांति के महानायक एवं डॉयनामिक पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने स्वर्गीय राजीव गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वहीं सभी ने उनके पदचिन्हों पर चलते हुए देश के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का प्रण लिया। प्रदेश कांग्रेस अप्लसंख्य विभाग के कार्यालय प्रभारी प्रीतपाल सिंह राणा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एक सादे कार्यक्रम में उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
राणा ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति लाने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अहम भूमिका निभाई और कंप्यूटर क्रांति आने के बाद देश विकास के शिखर पर पहुंचा। वहीं 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार, देश में तकनीकी, दूरसंचार और कंप्यूटर युग लाने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रयास हमेशा याद रखे जाएंगे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रण लिया। इस मौके पर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कार्यालय प्रभारी प्रीतपाल सिंह राणा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद साजिद, जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, रोमी आलम, एडवोकेट रवि शर्मा, आमना अली, इकबाल मक्खन, दर्शन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।