राजीव भनोट। ऊना:
गणतंत्र दिवस दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में राजकीय महाविद्यालय ऊना के एन सी सी कैडेट गोपाल कृष्ण ने हिस्सा बन कर ऊना जिले का नाम देश भर में रोशन किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ त्रिलोक चंद ने बताया गोपाल कृष्ण ऊना जिले के ईसपुर गांव का रहने वाला है। गोपाल महाविद्यालय का बहुत परिश्रमी व होनहार छात्र है।
महाविद्यालय के एन सी सी प्रभारी कैप्टेन अश्विनी कुमार ने बताया कि अपनी मेहनत व् लगन के कारण हीे गोपाल कृष्ण महाविद्यालय में सभी कैडेटों में सीनियर अंडर ऑफिसर चयनित है। गोपाल कृष्ण पिछले 4 महीने में पहले अपने कड़े परिश्रम अभ्यास प्रशिक्षण के दम पर प्रथम चरण में शिमला ग्रुप से चयनित हुआ। द्वितीय चरण में प्रशिक्षण लिया व् चयनित हुआ। तत्पश्चात देश की राजधानी दिल्ली में प्रशिक्षण के उपरांत आज गणतंत्र परेड में शामिल हुआ।
उन्होंने बताया कई स्तरों की बेहद कठिन चयन प्रक्रिया से गुजर कर ही एन सी सी कैडेट का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए होता है। 6 हि० प्र ० स्वतंत्र वाहिनी एन सी सी के कमानाधिकारी कर्नल संकेत देओ ने बताया कि चयन प्रक्रिया में कैडेट को शारीरिक व् मानसिक दक्षता के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होता है।कमानाधिकारी ने बताया यह जिले व् प्रदेश के लिए गर्व की बात है। गोपाल की इस सफलता पर सब ने उसे बधाई दी। गोपाल की यह सफलता बाकी कैडेटों के लये भी प्रेरणा स्त्रोत बनेगा तथा वो अपनी ज़िन्दगी में नए मुकाम हासिल करेंगे।