अमित सूद,जोगिंदर नगर।
जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने समस्त क्षेत्रवासियों को हिमाचल प्रदेश के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक दी है। उन्होंने कहा किआज का दिन हम सभी के लिए विशेष है। हमें गर्व है कि हमारा हिमाचल विकास और खुशहाली के पथ पर नए आयाम स्थापित कर रहा है।
हमारी सरकार हिमाचल को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।आज हिमाचल शिखर की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य बना था। उन्होंने कहा कि अप्रैल, 1948 में 27,000 वर्ग कि.मी. में फैली हुई लगभग 30 रियासतों को मिलाकर हिमाचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। 1954 में तबलासपुर रियासत को इसमें मिलाने पर इसका क्षेत्रफल बढ़कर 28,241 वर्ग कि.मी. हो गया।
उसके बाद सन 1966 में इस केन्द्रशासित प्रदेश में पंजाब के पहाड़ी भाग को मिलाकर इस राज्य का पुनर्गठन किया गया और इसका क्षेत्रफल बढ़कर 55,673 वर्ग कि.मी. हो गया। आज हिमाचल प्रदेश में न केवल पहाड़ी क्षेत्रों का विकास हुआ है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं में भी इस प्रदेश ने उल्लेखनीय विकास प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश आय दिन विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित कर रहा है व निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।