नरेंद्र शर्मा। मंडी:
दो साल पहले हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को सभी 17 हलकों में मात दी थी। यह अपने आप में ऐतिहासिक जीत थी, लेकिन इस बार स्थितियां वैसी नहीं हैं। भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को जयराम के कामों का सहारा है तो कांगे्रस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को स्व. वीरभद्र सिंह के कार्यों से आस है। पिछली बार भाजपा ने मोदी लहर से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा की नैया पार लगाई थी, लेकिन इस बार स्थितियां अलग हैं।
फिलहाल इस चुनाव में लीड को लाने के लिए सीएम जयराम ठाकुर पर भी दबाव है। इतना ही नहीं लीड लाने के लिए विधायकों और मंत्रियों का भविष्य दांव पर लग गया है। जितनी लीड वो लेकर आएंगे उससे ही मंत्रियों और विधायकों का बेहतर रिपोर्ट कार्ड भविष्य के लिए तैयार हो पाएगा।
सूत्रों के मुताबिक 2019 के लोस चुनाव में सराज जो सीएम जयराम ठाकुर का विस क्षेत्र है। वहां से सबसे ज्यादा लीड 37147 भाजपा प्रत्याशी के लिए आई थी, जबकि दूसरे नंबर पर जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र रहा था, जहां से भी भाजपा को 36292 लीड मिली थी। इसके अलावा तीसरे नंबर पर बल्ह विस क्षेत्र था, जहां से भी 33168 मतों की लीड भाजपा प्रत्याशी को मिली थी।
भाजपा को सराज से मिली थी ज्यादा बढ़त
भरमौर से 19726, लाहौल से 3962, मनाली से 16863, कुल्लू से 24668, बंजार से 21973, आनी से 24619, करसोग से 26860, मंडी से 27491, बल्ह से 33168, सरकाघाट से 31021, सुंदरनगर से 26860, नाचन से 26395, सराज से 37147, दं्रग से 26097, जोगिंद्रनगर 36292, रामपुर 11550, किन्नौर से 7048 मतों की लीड भाजपा ने हासिल की थी। इस कारण पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा शानदार जीत हासिल कर पाए थे।
कांग्रेस को मनाली से मिले थे अधिक वोट
2019 के लोक सभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को भरमौर से 12784, लाहौल से 5166, मनाली से 17275, कुल्लू से 18746, बंजार से 15114, आनी से 16078, करसोग से 12175, मंडी से 13468, बल्ह से 11676, सरकाघाट से 12361, सुंदरनगर से 12175, नाचन से 17361, सराज से 12017, दं्रग 17179, जोगिंद्रनगर से 10806, रामपुर से 17009, किन्नौर से 15298 मत मिले। लिहाजा पूर्व प्रत्याशी आश्रय शर्मा को मनाली से सबसे ज्यादा वोट मिले, जबकि वे अपने गृह विस क्षेत्र में पीट गए।
भाजपा को कहां से कितने मत मिले
2019 के लोस चुनाव में भाजपा को भरमौर से 32510, लाहौल से 9128, मनाली 34138, कु ल्लू से 43414, बंजार से 37087, आनी से 40697, करसोग से 39035, मंडी से 40959, बल्ह से 44844, सरकाघाट से 43382, सुंदरनगर से 39035, नाचन से 43756, सराज से 49164, दं्रग 43236, जोगिंद्रनगर 47098, रामपुर 28559, किन्नौर 22346 मत मिले थे। इस कारण भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा 4 लाख 5 हजार मतों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे।