धर्म चंद वर्मा। मंडी
मंडी संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडी में नगर निगम को लेकर काफी समय से मांग उठाई जा रही थी जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में 3 नए नगर निगम बनाए गए हैं
उन्होंने कहा कि जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार पंचायत नगर पंचायत नगर परिषद और जिला परिषद चुनावों में विजई होकर आए हैं उसी तरह मंडी नगर निगम चुनावों में भाजपा अपना परचम लहराएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 नए नगर निगम बनाए हैं जिनमें तीन में कांग्रेस विधायक व एक में भाजपा विधायक हैं परंतु मंडी नगर निगम के विधायक अनिल शर्मा भाजपा के होने के बाद भी कहीं भी नजर नहीं आते हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रशिक्षण वर्ग में जरूर आना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि जहां हिमाचल प्रदेश में 5 साल भाजपा 5 साल कांग्रेस चुनाव में जीत कर आती थी लेकिन इस बार 2022 के चुनावों में मिशन रिपीट होगा और भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ इस प्रथा को भी तोड़ा जाएगा।