-
फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ-साथ अन्य मेडिकल उपकरण भी करवा रही मुहैया
अजय सहगल। कांगड़ा
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से भयावह होती जा रही स्थिति में कांगड़ा जनमानस संस्था एक योद्धा की तरह काम कर रही है। ये संस्था पिछले कुछ सप्ताह से जनमानस की सेवा में जुटी है।
निस्वार्थ भाव से शुरू किया गया एक छोटा सा प्रयास आज कोरोनाकाल में बीमार लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। इसी दौरान बुधवार को कांगड़ा शहर में दुकानदारों, राहगीरों, पुलिस कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स, सेनिटाइजर के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करने की भी अपील की गई।
बता दें कि कांगड़ा की जनमानस सेवा की टीम इस कार्य को अंजाम देने के लिए लोगों के लिए फ्री ऑक्सीजन मुहैया करवा रही है। जनमानस सेवा के अध्यक्ष पंकज ओबराय ने बताया कि इससे पहले जनमानस सेवा संस्था का नाम कोरोना वॉलंटियर टीम था, जिसे अब नया नाम जनमानस सेवा संस्था दिया गया है।
संस्था अब तक कई मरीजों को ऑक्सीजन मशीनें, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य मेडिकल उपकरण उपयोग करने के लिए दे चुकी है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में उनकी टीम में 2 दर्जन सदस्य काम कर रहे हैं, जिसमें तिलक सोनी, राकेश महाजन, राकेश वोहरा, बंटी शर्मा, राजेश्वर सोनी, पवन शर्मा, राजपाल सिंह, साहिल सहगल, रिंकु चुग, मिट्ठू मल्होत्रा, नन्नी त्रेहन, आयुष शर्मा, विकास वर्मा, अंजनी सोनी, अजय जसवाल, बंटी शर्मा, राजेश तरैहन, आशीष शर्मा, विजय शर्मा, अनिल शर्मा अपना योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने व उनकी पूरी टीम ने भाजपा नेता मुनीष शर्मा, ज़िलाधीश राकेश प्रजापति व एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा का आभार व्यक्त किया, जो कि संस्था को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।