हिमाचल दस्तक। करसोग
थाना करसोग में एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने स्थानीय युवक लोभ सिंह के खिलाफ जबरन घर में घुसकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि युवक पिछले करीब 7 से 8 सालों से उसे परेशान कर रहा था व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पीड़िता का कहना है कि सोमवार को दोपहर बाद करीब एक बजे युवक मेरे घर पर आ धमका व मेरे साथ मारपीट कर जबरन दुराचार किया, जिसकी सूचना पीड़िता ने पति को फोन पर दी और साथ ही पुलिस थाना करसोग आकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।
सडीपीओ करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि एक महिला ने देर शाम स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।