रमन शर्मा। भावानगर
किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत बरी के अंतर्गत भाजपा ने बूथ अध्यक्ष गंगा देव कुशनाल की अध्यक्षता में सेवा ही संगठन के तहत कार्य किया।
ग्राम पंचायत बरी के अंतर्गत 12 परिवार ऐसे परिवार हैं, जो कोविड पॉजिटिव हैं या प्रारंभिक कांटेक्ट के कारण आइसोलेशन में हैं। भारतीय जनता पार्टी बरी के कार्यकर्ताओं ने इन सभी परिवारों के घर जाकर इनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान सभी को फल, जूस, काढ़ा, मास्क व सेनिटाइजर भी दिए गए। मंडल महामंत्री योगराज नेगी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह अभियान आगे भी ग्राम पंचायत में निरंतर सेवाभाव से जारी रहेगा।