विनोद ठाकुर। भरमौर
प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सेनिटाइजेसन अभियान के तहत यूथ कांग्रेस भरमौर ने वीरवार को विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले गैरजनजातीय क्षेत्रों को सेनिटाइज किया। इस अभियान के तहत वीरवार को दुर्घेठी चैक पोस्ट, दुर्घेठी बाजार ,ग्रामीण बैंक, गेहरा दुनाली, धारवाला के बाजारों को सेनिटाइज किया
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने बताया कि इसके आलावा उपतहसील धरवाला परिसर , लिलह कॉलेज व बाजार को सेनिटाइज किया गया। उन्होंने बताया की इस मौके पर करीब एक हजार मास्क भी बांटे गए इस मौके पर राजिन्द्र कुमार, हनी ठाकुर,सचिन ठाकुर, किलोड़ पंचायत के उपप्रधान वीरेंद्र शर्मा के अलावा जतिन ठाकुर आदि युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।