हिमाचल दस्तक। किन्नौर
मंडी लोकसभा उपचुनावों के मद्देनजर शनिवार को देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी ने लोकसभा चुनाव में 18वीं मर्तबा अपने मत का 1 बजकर 5 मिनट पर प्रयोग किया। उन्होंने अब तक सभी चुनावों में 33 मर्तबा अपने मत का प्रयोग किया।
जिला प्रशासन ने मास्टर श्याम सरन नेगी को उनके निवास स्थान कल्पा से पारम्परिक तौर तरीके से भव्य स्वागत किया और उनके मतदान केंद्र तक वाद्य यंत्रों से रेड कार्पेट पर स्वागत कर पहुंचाया गया जिसके बाद उनका कल्पा के ग्रामीणों ने भी मतदान केंद्र पर भव्य स्वागत किया, जिसके बाद देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।