हिमाचल दस्तक। संगड़ाह
पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव सुंदरघाट में सिरमौर पुलिस की एसआईयू द्वारा 8 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस द्वारा शुक्रवार रात उक्त आरोपी जुआरियों से 42,940 रुपये की नकदी व ताश की गड्डी भी बरामद की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग अशोक ट्रेडर नामक दुकान के पीछे चादर बिछाकर जुआ खेल रहे थे। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार किया पोक्सो का आरोपी
संगड़ाह। पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राणफुआ-जबड़ोग के एक शख्स को पुलिस ने पोक्सो अथवा नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप मे गिरफ्तार किया गया।
शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपी को शनिवार को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। नाबालिग छात्रा अनुसूचित जाति परिवार से बताई जा रही है। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि\ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा मामले की तहकीकात जारी है।