संदीप शर्मा। कुल्लू
ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। 2 महिलाओं ने जहां इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान को गंवाया तो वहीं अन्य 4 महिलाएं इस दौरान घायल हुई हैं।
जानकारी के अनुसार कुल्लू-मनाली घूमने के लिए सैलानी मुंबई आए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी महिलाओं ने दोपहर के समय बवेली से राफ्टिंग करने का मन बनाया। इसके बाद सेऊबाग से देवधाम तक होने वाली राफ्टिंग के सफर पर महिलाएं राफ्ट में सवार हुईं।
राफ्ट में 6 महिलाओं के साथ एक पायलट था। ब्यास नदी में जैसे ही राफ्ट बाशिंग के पुलिस लाइन के साथ पहुंची तो राफ्ट अचानक से पानी के तेज बहाव में पल्ट गई।
इस बीच सभी महिलाएं राफ्ट से नीचे गिर गईं और ब्यास नदी में अपनी जाने बचाने के लिए आवाजें लगाने लगीं। इस बीच राफ्ट पायलट ने 4 महिलाओं को भी बचाने की कोशिश की और उन्हें बचाया, लेकिन एक महिला की राफ्ट के नदी में पलटते ही पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला की थोड़ी देर बाद पानी से निकालने के बाद ही मौत हुई।
राफ्ट पलटने की सूचना पाते ही अन्य राफ्ट संचालकों ने भी घायल 4 महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में साकेश पत्नी राणवी इंदौर, रुकईया (72) पत्नी दाहोद (महाराष्ट्र) की मौत हो गई है।
वहीं इस दौरान तसनीम पत्नी खेरीवाला, मश्यिम (47) पत्नी जैनूदीन (इंदौर), नफीसा पत्नी फिरोज महाराष्ट्र व रराीदा पत्नी कुतवूदीन घायल हुए हैं।
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। एसपी कुल्लू गुरुदेव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।