हिमाचल दस्तक। शाहतलाई
विधायक जीत राम कटवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर तथा उनके द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रेरित होकर ग्राम पंचायत दसलेहड़ा, झबोला तलाई के 37 लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दाम छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विधायक ने दसलेहड़ा में लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनका मौके पर निपटारा किया। इस दौरान संदीप कुमार शर्मा पूर्व शहरी युवा कांग्रेस तलाई व पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर रहे उपप्रधान ग्राम पंचायत दसलेहड़ा अजय शर्मा के करीब 15 समर्थकों सहित वार्ड सदस्य ग्राम पंचायत दसलेहड़ा रतनी देवी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ये लोग कई वर्षों से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे, मग़र विधायक कटवाल द्वारा विधानसभा में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रेरित होते हुए इन्होंने भाजपा का दामन थामा। उन्होंने प्रण लिया कि वे तन-मन से भाजपा पार्टी का काम करेंगे।
इसके अलावा अजय शर्मा, राजनीश शर्मा, राजेश विनोता, निलेश कुमार, विपिन कुमार शेखर, विकास शेखर, नरेश, पंकज, हंसराज, अरविंद, प्रकाश, देशराज, नरेंद्र, सुरेंदर, किशोरी लाल, देशराज, धर्म सिंह, ज्ञानचंद, विनोद कुमार, संदीप कुमार, मीरा देवी, अमिता कुमारी, तृष्णा देवी, सीमा देवी, सुषमा देवी, पूजा देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, विणा देवी, निशा देवी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।