हिमाचल दस्तक। जोगिंद्रनगर
समूचे जोगिंद्रनगर उपमंडल में गणपति उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। नन्हे बच्चों में भी इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
उपमंडल की ग्राम पंचायत गरोडू के बालकरूपी गांव में नन्हे आदित्य शर्मा व छोटी बहन वैष्णवी द्वारा अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना पूरे विधि-विधान के साथ कर गणपति बप्पा को स्थापित किया गया है।
आदित्य ने बताया कि पिछले 2 साल से वह गणपति बप्पा को अपने घर में स्थापित कर रहे हैं और यह गणपति उत्सव का उनका तीसरा वर्ष है।
आदित्य ने बताया कि सात दिन तक उनके परिवार व गांव के स्थानीय लोगों द्वारा सुबह व शाम साढ़े सात बजे बप्पा की आरती व शाम को भजन-कीर्तन किया जाता है।
आदित्य ने कहा कि उनके द्वारा आठवें दिन शुक्रवार को बड़ोंन घाट में गणपति बप्पा का विसर्जन पूरे विधि-विधान के साथ कर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।