रतिक्ष कुमार। जवाली
गांव लुधियाड़ के महावीर युवक मंडल ने रविवार को अपने गांव के कोने-कोने को सेनिटाइज किया। युवक मंडल ने जहां गांव के प्रत्येक घर को सेनिटाइज किया, वहीं सार्वजनिक स्थानों जैसे कि उचित मूल्य की दुकान, पंचायत घर, मंदिर को भी पूर्ण रूप से सेनिटाइज किया गया। वर्तमान समय में जहां लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे वहां युवा मंडल के सदस्य आगे आकर फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस कार्य कार्य में महावीर युवक मंडल प्रधान युवा समाजसेवी रतिक्ष कुमार, बीडीसी सदस्य जोगिंदर सिंह उर्फ शिपू जरियाल, उपप्रधान व युवक मंडल के सदस्य अभिषेक का इस अभियान में विशेष योगदान रहा। साथ ही युवक मंडल के सदस्य राहुल चौधरी, आयुष कौंडल, सतनाम ठाकुर, अंशु ने मिलकर गांव को सेनिटाइज किया।