धर्म चंद वर्मा। मंडी
सतगुरु बाबा राम सिंह के प्रकाश उत्सव परउपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मंडी के द्वारा नगर कीर्तन किया गया। इसमें भरी संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया। इसमें गीत-संगीत सिख प्रथा को दर्शाते हुए मंडी बाजार में बाबा राम सिंह के प्रकाश उत्सव का नगर कीर्तन निकाला।
इस दौरान पूरे मंडी बाजार में आध्यात्मिक वातावरण का माहौल बना। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (सिंघु बॉर्डर) पर किसानों के धरने में शामिल 65 वर्षीय संत बाबा राम सिंह जी ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
दावा किया गया था कि बाबा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें किसान आंदोलन की बात करते हुए किसानों के हक के लिए आवाज़ बुलंद करने की बात की है। हरियाणा और पंजाब के अलावा दुनियाभर में बाबा के लाखों अनुयायी हैं।