अनूप शर्मा। बिलासपुर
पूर्व वन मंत्री एवं श्री नयना देवी विस क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर ने पूरी दुनिया को भयभीत कर दिया है। वहीं भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है।
भारत में कोविड-19 के मामलेे आए दिन बढ़ रहे हैं और मौत की दर भी बढ़ रही है, जो सबके लिए चिंता का विषय है। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व है कि समाज मेें रहने वाले लोगों को बिना किसी सामाजिक भेदभाव व बिना राजनीतिक आधार पर सबको बचाया जाए। अपने इसी सामाजिक दायित्व के चलते वह श्री नयना देवी चुनाव क्षेत्र को 8वीं बार सेनिटाइज करने जा रहेे हैं। इसकी उन्होंने पूरी-पूरी तैयारी कर ली है।
वह यहां पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पहले भी पूरे चुनाव क्षेत्र को सेनिटाइज किया था। उन्होंने बताया कि पूरे चुनाव क्षेत्र में 5 हजार से अधिक मास्क वितरित किए जाएंगे तथा सभी ग्राम पंचायतों में युवाओं के माध्यम से सेनिटाइजेशन करवाया जाएगा।