रतिक्ष कुमार। जवाली
जिला कांगड़ा के उपमंडल जवाली की पंचायत समकेहड़ में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगाने से स्थानीय निवासी सुमित ठाकुर को लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार यह आग वीरवार शाम को पेश आया। पीड़ित सुमित ठाकुर ने बताया कि फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से साथ लगती फसल को बचा लिया गया।