Thursday, August 13, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Uncategorized

मोदी और शी का व्यापार और निवेश पर जोर, मतभेदों को नहीं बनने देंगे विवाद

surinder thakur by surinder thakur
October 12, 2019
in Uncategorized
0
Modi and Xi insist on trade and investment, differences will not allow dispute

मोदी और शी का व्यापार और निवेश पर जोर, मतभेदों को नहीं बनने देंगे विवाद

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

मामल्लापुरम : भारत और चीन ने सहयोग का नया अध्याय शुरू करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग अपनी दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता के दौरान व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक मंत्री स्तरीय व्यवस्था बनाने और रक्षा तथा सुरक्षा गठजोड़ को प्रगाढ़ करने पर सहमत हुए हैं।

इस दौरान चीन ने भारत की उन चिंताओं पर ध्यान देने का भरोसा दिलाया, जिसमें दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार घाटे और प्रस्तावित क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) वार्ता की ओर ध्यान दिलाया गया था। दोनों देश सीमाओ पर शांति बनाए रखने के लिए रणनीतिक संचार को मजबूत करने का समझौता करने पर भी सहमत हुए हैं, ताकि सेनाओं के बीच आपसी भरोसे को बढ़ाया जा सके।
विदेश सचिव विजय गोखले ने शिखर सम्मेलन के अंत में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस दौरान कश्मीर के मुद्दे पर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई, हालांकि चीनी नेता ने मोदी को इस सप्ताह हुई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बीजिंग यात्रा के बारे में बताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हमने मतभेदों को विवेकपूर्ण ढंग से सुलझाने, एक दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशील रहने और उन्हें विवाद का रूप नहीं लेने देने का निर्णय किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चेन्नई संपर्क के जरिए भारत और चीन के संबंधों में सहयोग का आज से एक नया युग शुरू होने जा रहा है। अनौपचारिक शिखर वार्ता के दूसरे एवं अंतिम दिन मामल्लापुरम के एक लक्जरी रिजॉर्ट में शी के साथ शिष्टमंडल स्तर पर हुई अपनी बातचीत में मोदी ने ध्यान दिलाया कि भारत और चीन पिछले 2,000 साल में ज्यादातर समय वैश्विक आर्थिक शक्तियां रहें हैं और धीरे-धीरे उस चरण की तरफ लौट रहे हैं।

मोदी ने कहा, हमने मतभेदों को विवेकपूर्ण ढंग से सुलझाने और उन्हें विवाद का रूप नहीं लेने देने का निर्णय किया है। हमने तय किया है कि हम एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशील रहेंगे। मोदी ने पिछले साल चीनी शहर वुहान में शी के साथ अपनी पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता के परिणामों का जिक्र करते हुए कहा, वुहान की भावना ने हमारे संबंधों को नई गति एवं विश्वास प्रदान किया। चेन्नई संपर्क के जरिए आज से सहयोग का नया युग शुरू होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वुहान में पहली अनौपचारिक वार्ता के बाद से दोनों देश के बीच रणनीतिक संचार बढ़ा है।

Related posts

ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वे पूरा, सुरंगों पर रहेगा जोर : मुख्यमंत्री सुक्खू

ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वे पूरा, सुरंगों पर रहेगा जोर : मुख्यमंत्री सुक्खू

June 7, 2026
Bajaj Chetak C Series अपडेटेड वेरिएंट्स के साथ लॉन्च: परफॉर्मेंस और फीचर्स में बड़ा बदलाव

Bajaj Chetak C Series अपडेटेड वेरिएंट्स के साथ लॉन्च: परफॉर्मेंस और फीचर्स में बड़ा बदलाव

April 30, 2026

विदेश मंत्रालय के अनुसार, शिष्टमंडल स्तर की वार्ताओं से पहले, शी और मोदी के बीच फिशरमैन कोव रिजॉर्ट में आमने-सामने की करीब एक घंटे बातचीत हुई जिसमें द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए संबंधों को नए सिरे से निखारने की मंशा का स्पष्ट संकेत दिया गया।
दोनों नेताओं को समुद्र तट के पास चहलकदमी करने के दौरान भी बातचीत करते देखा गया। इससे पहले मोदी और शी एक गोल्फ गाड़ी में सवार होकर साथ में रिजॉर्ट पहुंचे। भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस ले लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के बाद दोनों देश के बीच तनाव बढऩे के बीच शी शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।

शुक्रवार को मोदी और शी ने रात्रिभोज के दौरान करीब ढाई घंटे बातचीत की थी। उन्होंने आतंकवाद तथा कट्टरवाद से मिलकर निपटने और द्विपक्षीय संबंधों को नए आयाम देने की प्रतिबद्धता जताई थी। अधिकारियों ने बताया कि इस तटीय शहर में समुद्र के किनारे भव्य मामल्लापुरम मंदिर परिसर में स्थित एक रंगबिरंगे खेमे में कल हुई बैठक तय समय से काफी लंबी चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने तमिलनाडु के स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए जटिल मामलों समेत कई विषयों पर बातचीत की।

विदेश सचिव विजय गोखले ने बैठक के बाद कहा था, दोनों नेताओं ने बिना किसी सहयोगी के एक साथ अच्छा वक्त गुजारा। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार घाटे और व्यापार में असंतुलन पर भी बातचीत की। इससे पहले शुक्रवार की दोपहर तमिलनाडु की पारपंरिक वेशभूषा वेष्टि (धोती), सफेद कमीज और अंगवस्त्रम पहने मोदी ने अच्छे मेजबान की भूमिका निभाते हुए शी को इस प्राचीन शहर की विश्व प्रसिद्ध धरोहरों अर्जुन तपस्या स्मारक , नवनीत पिंड (कृष्णाज बटरबॉल), पंच रथ और मामल्लापुरम मंदिर के दर्शन कराए।

इस बीच भारत ने चीनी यात्रियों के लिए बहु प्रवेश केंद्र के साथ पांच साल का पर्यटक ई-वीजा देने की घोषणा की। यह घोषणा राष्ट्रपति शी के दौरे के दौरान की गई। बीजिंग में भारतीय दूतावास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ऐसा अनुमान है कि चीनी नागरिकों के लिए ई-टूरिस्ट वीजा में दी गई यह एकतरफा ढील दोनों देश के बीच आपसी संपर्क को बढ़ाएगा और चीनी पर्यटकों को पर्यटन के लिए भारत को चुनने के लिए प्रोत्साहित करेगा। चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने खबर दी कि शी और मोदी ने शुक्रवार को अपनी मुलाकात के दौरान संयुक्त विकास एवं समृद्धि हासिल करने के लिए दोनों देश के बीच आपसी संपर्क एवं परस्पर शिक्षा को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: differences will not allow disputeModishee
Previous Post

न्यूयार्क में गोलीबारी में चार लोगों की मौत: पुलिस

Next Post

हिमाचल ऑन सेल के सपने नहीं होंगे भाजपा के पूरे: मुकेश 

Next Post
The dreams of Himachal on sale will not be fulfilled by BJP: Mukesh

हिमाचल ऑन सेल के सपने नहीं होंगे भाजपा के पूरे: मुकेश 

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

10-year rigorous imprisonment for misbehavior with sister

मुंहबोली बहन से दुराचार के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास

7 years ago
नशे के खिलाफ जन आंदोलन का शंखनाद, शिमला में दौड़ी नमो युवा मैराथन

नशे के खिलाफ जन आंदोलन का शंखनाद, शिमला में दौड़ी नमो युवा मैराथन

11 months ago
प्रदेश सरकार एकल नारी का सालाना आय करें 90 हजार: रायजादा

प्रदेश सरकार एकल नारी का सालाना आय करें 90 हजार: रायजादा

5 years ago
नालागढ़ के सैणीमाजरा में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से 7 महिलाएं रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से 7 महिलाएं रेस्क्यू

1 year ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा
    • केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
    • गणपति उत्सव : इस बार नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन, मिट्टी के बदले रखी जाएगी धातु की प्रतिमा

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

    Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

    August 12, 2026
    केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

    केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

    August 12, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In