हिमाचल दस्तक ब्यूरो। नाहन
प्रदेश सरकार द्वारा जेसीसी की बैठक बुलाए जाने पर कर्मचारियों में खुशी है। कर्मचारियों की इस मांग को पूरा कर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जाहिर किया है कि प्रदेश में कर्मचारी हितैषी सरकार है।
यह बात शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक चंदेल ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों की अधिकतर मांगें और समस्याएं पूरी हुई हैं। प्रदेश सरकार कर्मचारी वर्ग की मांगों को ध्यान में रखकर उन्हें पूरा करने के लिए कार्य कर रही है।
संगठन प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जेसीसी की बैठक बुलाए जाने पर कर्मचारियों में उत्साह है। बैठक में कर्मचारी संगठनों को सरकार के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।
दीपक चंदेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कृषि विभाग राजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रदेश में कर्मचारियों के हित में कार्य कर रहा है। कर्मचारियों को कार्यक्षेत्र में जो समस्याएं आ रही हैं। उन्हें तुरंत हल करने के लिए कार्य किया जा रहा है। संगठन द्वारा कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष रखा गया था। अधिकतर मांगें पूरी हो चुकी है।