शैलेश सैनी : नाहन।जिला मुख्यालय नहान के यशवंत बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिक अप के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या एचपी 71 9110 जिसे नारग के महलोटी की निवासी 21 वर्षीय कुलदीप चला रहा था। जबकि चालक के साथ पच्छाद के मलाण की बेहड निवासी 24 वर्षीय युवक अंशुल बैठा था। घटना रात करीब 1:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जैसे ही चालक कुलदीप पिकअप को लेकर नहान की ओर जा रहा था कि अचानक यशवंत बिहार डिग्री कॉलेज के समीप एनएच पर उसकी टक्कर खड़े हुए पेपर एचपी 22 0 498 से हो गई। टिपर का चालक नींद के कारण सड़क के किनारे गाड़ी लगाकर रेस्ट कर रहा था। अचानक एक जोर के धमाके की आवाज हुई।
पेपर के चालक भीम सिंह ने नीचे उतर कर जब देखा तो पीछे एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पिकअप के चालक के द्वारा 108 को सूचित किया गया साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पाते ही हेड कांस्टेबल कुंवर पाल सिंह अपनी टीम के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए थे। दोनों घायलों को तुरंत 108 के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर अंशुल की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है अंशुल के गंभीर हेड इंजरी हुई है। जबकि चालक कुलदीप सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उधर जिला पुलिस कप्तान ओमापति जमवाल नई खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला अंतर्गत धारा 279 337 आईपीसी दर्ज किया गया है। दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।