हिमाचल दस्तक। नाहन/संगड़ाह
प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल श्रीरेणुकाजी की झील में शनिवार को एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह (24) निवासी गांव धारटारन, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को राजेंद्र सिंह श्रीरेणुकाजी झील के स्नानघाट पर नहाने गया और वापस नहीं आया। उसने अपने कपड़े, मोबाइल व अन्य सामान पास रखा था। ऐसे में प्रतीत हुआ कि वह नहाने गया है। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने उसे पानी से बाहर निकाला, मगर वह तब तक दम तोड़ चुका था।
राजेंद्र के भाई ने बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में था और घर से बाहर ही रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी देवी सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवक कुछ दिनों से डिप्रेशन में बताया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।