विनोद ठाकुर। भरमौर
अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम लाल ठाकुर का दिल्ली में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से समूचे भरमौर में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि हाल ही में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी व दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। भरमौर के लोगों का मानना है कि गद्दी संस्कृति को देश-विदेश में पहचान दिलाने में राम लाल ठाकुर का अहम योगदान रहा है।
राम लाल ठाकुर दिल्ली में रेलवे में कार्यरत थे और वहीं से वह गद्दी संस्कृति को जिंदा रखने व उसके संरक्षण में लगे रहते थे। राम लाल ठाकुर भरमौर के मलकौता गांव से संबंध रखते थे। उन्होंने शाहपुर छतड़ी में भी उन्होंने घर बनाया था।