चंद्र ठाकुर। नाहन
प्रदेश भाजपा कार्य समिति की ऑनलाइन सेमी-वर्चुअल बैठक बुधवार को हुई। बैठक को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संबोधित किया गया।
इस दौरान बैठक में संगठन की मजबूती के लिए आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला मुख्यालय नाहन के जिला परिषद सभागार में जिला भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया।
बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी और पच्छाद की विधायक रीना कश्यप बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रही।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि जिला परिषद सभागार में आयोजित इस बैठक को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
बैठक में राज्य से लेकर गांव तक संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए राज्य, जिला, मंडल, ग्रामीण, बूथ, पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता जिम्मेवारियां दी गई है।
उन्होंने बताया कि पंचायतों, नगर परिषद, नगर पंचायतों में जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा बैठक में भाजपा के अब तक के कार्यकाल और कार्यों पर भी चर्चा हुई। बैठक से पहले हाल ही में शिलाई सड़क हादसे और कोरोना संक्रमण से मारे गए भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए शोक प्रकट किया गया।