शिमला:
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के नाते डॉ. राजीव बिंदल पर कुछ बंदिशें थी। जब भी हम कहीं प्रवास में जाते थे तो गाड़ी में तो डॉ. राजीव बिंदल होते थे, लेकिन जब कार्यक्रम स्थल पर जाने की बात होती थी तो वह रेस्ट हाउस चले जाते थे, क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष के नाते में जनसभाओं में शिरकत नहीं कर पाते थे। वह पीटरहाफ में भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि कोर गु्रप में भी ङ्क्षबदल को रखा गया था। लेकिन बचते बचाते इन्हें बैठकों में बुलाते थे। मुझे लगता है कि अब आपको आजादी मिली है। आदमी के लिए मूल स्वभाव से हटकर काम करना कठिन होता है। अब राजीव बिंदल को मूल स्वभाव के अनुरूप काम मिला है। इसके लिए वह पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करते हैं। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि संगठन का काम अब डॉक्टर के पास है जो नब्ज देख कर मर्ज का पता लगा लेते हैं। और डॉक्टर भी आयुर्वेद के, जिसकी दवाई का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। सरकार को चलाने में कार्यकर्ताओं और संगठन का सहयोग जरूरी होता है।
सीएम ने कहा कि सरकार ने दो साल में कई अभूतपूर्व काम किए हैं। इसी कारण विपक्ष के पास सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं है। लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। अगले चुनाव के लिए कार्य करने का काम शुरू हो गया है, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. राजीव बिंदल को पार्टी ने सौंपी है।
सरकार और संगठन दोनों को मिलकर 2022 के लिए काम करना है। 50 सीटों को जीतकर 2022 में फिर से बीजेपी की सरकार बनानी है। पांच साल बाद सरकार बदलने का सिलसिला बदलना होगा और इस बार बीजेपी इसे करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि निवर्तमान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत काटने का काम किया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
तरस गए थे बिंदल के लगाए नारे सुनने को
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिंदल खूब नारे लगा रहे हैं। इनकी दो साल में बोलती बंद थी। इनके नारे सुनने को हम तरस रहे थे। न चाहते हुए भी पद की गरिमा का सम्मान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर दो साल स्वर्णिम काम किया, लेकिन अब राजीव बिंदल को आजादी मिल गई है। इनकी यही ऊर्जा अब हम संगठन में देखेंगे।