हिमाचल दस्तक। सुंदरनगर
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग शिमला द्वारा रामपुर के दत्तनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैराथन का आयोजन किया गया।
इसमें सुंदरनगर के भूतपूर्व सैनिक और प्रगतिशील किसान परमा राम चौधरी (70) ने वेटरन की 6 किलोमीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक हासिल किया है।
परमा राम चौधरी को रजत पदक हासिल करने पर 11 हजार की नकद राशि भी इनाम में दी गई है। इस जीत के साथ ही परमा राम चौधरी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।
परमा राम चौधरी पूर्व में देश व राज्य स्तर पर कई मैराथन में जीत हासिल कर चुके हैं। वह आधुनिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार भी जीत चुके हैं।
वहीं मरणोपरांत वह अपनी देह नेरचौक मेडिकल कॉलेज को देने का संकल्प भी कर चुके हैं। 70 वर्ष की उम्र में परमा राम चौधरी की शारीरिक क्षमता से युवा भी प्रभावित हैं।