जितेंद्र महाजन। करसोग
करसोग कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर द्वारा अनुमोदित की गई है, जो कि महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रजनीश किमटा द्वारा जारी की गई है। इसमें पृथ्वी सिंह नेगी को अध्यक्ष चुना गया। हेतराम शर्मा, धन्ना लाल महाजन, मित्र देव वर्मा, रामेश्वर ठाकुर, रेब सिंह राणा, मोहर सिंह, नानक चंद, भीम सिंह, जगतराम, हीरा लाल गौतम, डूमा राम ठाकुर, भूपराम को वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है।
संतराम धीमान, गोपाल वर्मा, मनोज कुमार, हरिओम शर्मा, कृष्ण कुमार, कमल नयन, खेम सिंह, सत्या देवी, रूप सिंह ठाकुर, अशोक शर्मा, रीत सिंह ठाकुर, यशपाल वर्मा को जनरल सेक्रेटरी चुना गया है। मुनि लाल वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। विक्रम शर्मा, गीता राम, दिला राम, रोशन लाल, केवल राम वर्मा, टेकचंद, बलदेव ठाकुर, राजो देवी, तोता राम, छाबड़ सिंह, उत्तम चंद चौहान, सुरजमणी, दीनानाथ मेहता, इंद्र राज शर्मा, कन्हैया लाल, तेजराम को सचिव का दायित्व मिला।
इसके अलावा चमन लाल, मोहन लाल, चंद्रमणी, नोखू राम, भूपसिंह, मीना राम, संतराम, बुद्धि सिंह, हीरामणी भारद्वाज, खूबचंद, मीनाराम, भोलादत्त, सोमकृष्ण, बाला राम, भीमा देवी, बिहारी लाल शर्मा, सोहन लाल ठाकुर, नूपा राम ठाकुर, चूड़ा ठाकुर, पदम देव शर्मा, नेतराम, जयसिंह ठाकुर, बोधराज शर्मा, भूताषमी देवी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी ने कहा कि हम सब मिलकर करसोग में संगठन को मजबूत करेंगे और 2022 में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए कार्य करेंगे।