स्वारघाट : राजेन्द्र ठाकुर।
उपमंडल स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत बैहल के चिकना खड्ड पर 50 लाख रुपए की लागत से बने पुल का लोकार्पण आज आपदा प्रबंधन बोर्ड हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने किया। इसके साथ ही बैहल में मुख्य मार्ग पर नौ लाख रुपए की लागत से लगने वाली इंटरलॉक टाइल्स के लिए भूमि पूजन भी किया। दोनो कार्यक्रमों के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याओं को भी सुना।
इस अवसर पर उनके साथ वन विकास निगम के डायरेक्टर राम कुमार शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव कल्पना शर्मा, पंचायत समिति ब्लॉक स्वारघाट की अध्यक्षा किरण कुमारी, जिला परिषद सदस्य मान सिंह धीमान, पंचायत समिति सदस्य रंगी राम ठाकुर, लोकनिर्माण विभाग के बिलासपुर मंडल के अधिशाषी अभियंता गुरविंदर सिंह राणा, सहायक अभियंता स्वारघाट अच्छर सिंह चौहान, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ साथ ग्राम पंचायत बैहल व कौड़ावाली के प्रतिनिधियों के साथ साथ अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।