हरीश गौतम। सुन्नी
देव भूमि क्षत्रिय संगठन और देव भूमि स्वर्ण मोर्चा द्वारा शिमला ग्रामीण की नगर पंचायत सुन्नी के दशहरा मैदान में सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में देव भूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर सहित देव भूमि स्वर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर, प्रवक्ता आरती ठाकुर, रविंद्र सिंह नेगी, सतीश कमल, अनिल ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, देवेंद्र कंवर जिला परिषद सदस्य चुनी लाल, कुलदीप ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, ओंकार सिंह, जगदीश शर्मा सहित शिमला ग्रामीण की 26 पंचायतों व करसोग क्षेत्र की 4 पंचायतों के लोगों ने भाग लिया।
सम्मेलन में जिला परिषद सदस्य चुन्नी लाल ने विशेष तौर पर भाग लिया जो कि अनुसूचित समुदाय से संबंध रखते हैं। उन्होंने आयोग के गठन का समर्थन करते हुए कहा कि संविधान ने सभी को अपनी मांगे वह बात रखने का अधिकार दिया है। सरकार को संगठन की मांगों को सुनना चाहिए। हर वर्ग व समुदाय में गरीब लोग होते हैं इसलिए आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने संगठन के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश में सवर्ण आयोग क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। 75त्न स्वर्ण समाज संगठित होने की तरफ कदम बढ़ा रहा है सरकार स्वर्ण आयोग गठन के अपने वादे को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने पुलिस भर्ती में जातिगत छूट का भी विरोध किया है।
स्वर्ण मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि जब तक स्वर्ण आयोग का गठन तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, अध्यक्ष नगर पंचायत सुन्नी प्रदीप शर्मा ने भी आयोग का समर्थन किया है।