अजय सहगल। कांगड़ा
ग्रामीण विकास विभाग जिला स्तरीय लिपिकीय कर्मचारी संघ कांगड़ा (Rural Development Department District Level Clerical Employees Union Kangra) की बैठक सतीश कुमार धीमान की अध्यक्षता में विकास खंड कांगड़ा के सभा कक्ष में संपन्न हुई। इसमें जिला कांगड़ा के समस्त विकास खंडों से लगभग 25 लोगों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतीश धीमान ने पुरानी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग करते हुए पुनः नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें मनोज कुमार शर्मा अधीक्षक विकास खंड नूरपुर को जिला अध्यक्ष और विवेक टेसू अधीक्षक विकास खंड धर्मशाला को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया।
अशोक कुमार अधीक्षक विकास खंड परागपुर को महासचिव, शिवानी भारद्वाज विकास खंड परागपुर को उपप्रधान, अमर चंद, सलाहकार और रविंदर कुमार को सलाहकार नियुक्त किया गया।
समस्त उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को इसके विस्तार हेतु तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया। नवगठित कार्यकारिणी ने बैठक कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि विकास खंडों में रिक्त पड़े लिपिकीय कर्मचारियों के पदों को भरने हेतु उच्चाधिकारियों को लिखा जाए।
नवगठित कार्यकारिणी ने सबके सहयोग से कर्मचारी हित में कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर देश राज, मनोज कुमार, रविंदर कुमार, अमर चंद, अरविंद कुमार, संजीव गुप्ता, बलवंत सिंह, सुरेश खट्टा, प्रताप चंद, बलदेव राज, राजेश कुमार, उपस्थित रहे।