संतोष कौशल/अश्वनी दयात। जोल
उपतहसील जोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में कोविड-19 महामारी के चलते सेनिटाइजर अभियान चलाया गया। पंचायत प्रतिनिधियों की देखरेख में ग्राम पंचायत परिसर सहित पूरे क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
गांव में जो परिवार इस महामारी से संक्रमित हैं, उनके घर को विशेष रूप से सेनिटाइज किया गया व मास्क बांटे गए। सेनिटाइज सामग्री कांग्रेस सेवादल दंग ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने उपलब्ध करवाई।
इस अवसर पर प्रधान संजय, उपप्रधान जीवन कुमार बाली, वार्ड पंच नीरज कुमारी, डेजी, रणवीर कुमार, दिनेश कुमार, हरि पाल पाठक व ईश्वर दास सहित अन्य उपस्थित रहे।