विजय ठाकुर। सरकाघाट
सरकाघाट मंडल भाजपा की बैठक स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस बैठक में मंडल जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत, मेरा बूथ कोविड मुक्त, मेरी सरकार सबसे अच्छी सरकार सहित भिन्न-भिन्न बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार व केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का भी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आने वाले उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी मंडी लोकसभा सीट के साथ-साथ दोनों विधानसभा उपचुनावों को जीतेगी। उन्होंने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में प्रथम स्थान पर आने को भी कहा।
उन्होंने बूथ नंबर 38 नबाही का भी दौरा किया और वहां पर जाकर पदाधिकारियों से मिले व उनकी कार्यप्रणाली को भी जाना। इस अवसर पर सुंदर नगर के विधायक एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जम्वाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, वहीं पर स्थानीय विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कर्नल इंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखें।