दशमी रावत। रोहडू
कुछ दिन पहले चिढगांव के शिलादेश (थलाथर) गांव में सूरज सिंह का मकान अग्निकांड में पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। जानकारी के अनुसार सूरज सिंह एक गरीब व्यक्ति है और दिहाड़ी-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
अग्निकांड की इस घटना से प्रभावित परिवार के सदस्यों के जीवन-यापन पर संकट आ गया है। संजीवनी सहारा समिति रोहडू के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि संजीवनी सहारा समिति सदैव उपमंडल रोहडू के लोगों की सेवा में तत्पर है।
उन्होंने आए दिन क्षेत्र में हो रही अग्निकांड की घटनाओं के बारे में कहा कि गांव में रहने वाले लोगों को इस तरह की अप्राकृतिक घटनाओं के बारे में जागरूक होना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।