हिमाचल दस्तक। गगरेट-ऊना से चंद्रमोहन चौहान व देवेंद्र सूद
उपमंडल गगरेट के एक गांव में पेश आए दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय के बच्चे के शरीर में लोहे की छड़ आर पार हो गई। यह छड़ बच्चे के गुप्तांग के पास उसके शरीर में घुसी और उसके शरीर के पिछले हिस्से से बाहर निकल गई।
बताया जा रहा है कि बच्चे के साथ हादसा खेलते वक्त पेश आया। हालांकि लोगों मदद से फौरन बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां काफी हद तक उसके शरीर में घुसे शरीर को काट दिया गया है, लेकिन बच्चे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक उपमंडल गगरेट का 10 वर्षीय बालक सोमवार दोपहर बाद अपने ही घर में लोहे की किसी छड के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते खेलते शरीर पर गिर पड़ा यह सरिया उसके गुप्तांग के समीप शरीर में जा घुसा और देखते ही देखते शरीर के दूसरे हिस्से से बाहर भी हो गया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और अन्य लोग फौरन घटनास्थल की ओर भागे। उन्होंने तुरंत घायल बालक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
इस दौरान चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत से बच्चे के शरीर में घुसे सरिए का कुछ भाग काट भी दिया है। हालांकि अभी भी बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।