विजय ठाकुर। सरकाघाट
जिला मंडी के सरकाघाट में बुधवार को भीषण अग्निकांड के चलते 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सरकाघाट उपमंडल के चंदेश के तहत छोटा समाहल गांव के एक मकान में अचानक आग लग गई।
इस अग्निकांड में 24 वर्षीय महिला के साथ उसकी 4 वर्षीय बेटी और 9 माह का बेटा भी जिंदा जल गए। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। वहीं प्रशासन भी सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गया।