हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
हिमाचल दस्तक : राज्य के परिवहन और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बुखार न टूटने के बाद उन्हें आईजीएमसी में भर्ती करना पड़ा है। बिक्रम सिंह ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।
इसी बीच वह संक्रमित हो गए। इन्हें बुधवार सुबह आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। बिक्रम सिंह भाजपा की ओर से पालमपुर नगर निगम में प्रभारी भी थे और चुनाव प्रचार में काफी वक्त वहां इन्होंने लगाया है। इधर आईजीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार इनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी है।