देवेंद्र गुप्ता। सुंदरनगर
उपमंडल सुंदरनगर (Sundernagar) की ग्राम पंचायत भौर वार्ड नंबर एक का विनोद कुमार (Vinod Kumar) जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। विनोद की दोनों किडनी (Kidney) ख़राब हो चुकी हैं।
महज 30 साल की उम्र में जिंदगी के अरमान पूरे करने के बजाय विनोद अपने इलाज के लिए पैसे-पैसे को मोहताज हो गया है। विनोद कुमार की पारिवारिक स्थिति भी ठीक नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी इनका किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) 2013 में किया गया था। हालांकि तब भी कुछ लोगों की मदद मिली थी, लेकिन अब फिर से दोनों किडनी खराब हो गई हैं।
अब नई किडनी तो मिल गई है, मगर उसके ट्रांसप्लांट करने के लिए 7 लाख खर्चा आएगा। विनोद कुमार ने सरकार से गुहार लगाई है कि सीएम रिलीफ फंड से उसे आर्थिक मदद दी जाए, ताकि समय पर इलाज हो सके।
उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि इस बुरे वक्त में उसकी मदद हो। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टर द्वारा समय भी एक सप्ताह का ही दिया गया है।