हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला : प्रधान आवासीय आयुक्त और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने नई दिल्ली हिमाचल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधान आवासीय आयुक्त की ओर से विभिन्न कार्यों तथा कर्मचारी कल्याण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी।
उन्होंने चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में लोगों तथा कर्मचारियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यन्वयन के लिए दृढ़संकल्प है। उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने सभी के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल भवन में 16 जनवरी, 2020 को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इस सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने आवसीय आयुक्त दिल्ली में तैनात कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को हाऊस रेंट अलाउंस एचआरए देने की मांग की।