सुंदर नगर उपमंडल की निहरी घाटी बर्फवारी से गुलजार हो गई है। जानकारी के अनुसार आधा फूट बर्फवारी हो चुकी है। इस बर्फवारी से किसानों और बागवानों के चेहरे चमक उठे। बागवान विक्की ठाकुर ने कहा कि आज तो स्वर्ग से चांदी वर्षा है। उन्होंने कहा कि इससे चिल्लिंग आवर खूब मिल रहे है। सेब की अच्छी फसल के लिए जरूरी है। ये बर्फ खाद का काम करती है। क्योंकि इससे कीट पतंगऔर बीमारियां खत्म होती है। सेब की बम्पर फसल होने की उम्मीद है।