राजेंद्र ठाकुर। स्वारघाट
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर बनेर में एक अज्ञात ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी, जिसके चलते कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक सुंदरनगर से नालागढ़ जा रहा था जबकि ट्रक बिलासपुर जा रहा था। टक्कर के बाद ट्रक बिलासपुर की तरफ फरार हो गया। 108 एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। स्वारघाट पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल की पहचान खेम सिंह निवासी गांव कुन डाकखाना बलग तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी नैना देवी अभिमन्यु वर्मा ने की है।