संजीव डोगरा। दौलतपुर : नगर पंचायत दौलतपुर चौक के समीप गांव गणु मंदवाड़ा में करंट लगने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय कुलदीप सिंह व 31 वर्षीय पुष्पिंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जोगिंद्र सिंह निवासी गणु मंदवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
वहीं मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम को कुलदीप सिंह व पुष्पिंद्र सिंह दोनों भाई अपने खेतों में में तार लगाने के लिए गए हुए थे। खेत के ऊपर से बिजली के हाई वोल्टेज तारे गुजर रही थी। तारे लगाते हुए पुष्पिंद्र सिंह खेत में लगे खंभे को पकड़ा, जिसके चलते करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आए भाई को देखते हुए कुलदीप सिंह ने बचाने का प्रयास किया, तो वो भी करंट की चपेट में आ गया।
इस दौरान करंट लगने से दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन जब खेत में पहुंचे, तो दोनो भाईयों को मृत अवस्था में देख होश फाख्ता हो गए। सूचना मिलने पर प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने ने बताया कि दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पांच दिन पहले हुई पिता की मौत
बता दें कि पांच दिन पहले ही दोनों भाईयों के पिता की मृत्यु हुई थी। अब बेटों क मौत से पूरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पांच दिन पहले ही दोनों भाइयों के पिता जोगिंदर सिंह दुनिया छोड़ कर गए थे और पांच दिन बाद उनके दोनों बेटे। बड़े भाई कुलदीप सिंह अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चे छोड़ गए है।