लक्क़ी/राजीव भनोट/चंद्रमोहन। ऊना
ऊना मुख्यालय से कुछ दूरी पर कुरियाला मोड़ पर प्रवासी मजदूरों की 25 के करीब अस्थायी झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि इस आग से किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन प्रवासी मजदूरों की गाढ़ी कमाई की मेहनत जरूर राख हो गई है।
कई प्रवासियों के नकद पैसे भी जलकर राख हुए हैं। सामान जलकर राख हो गया है। सर्द मौसम में अब आसमान ही इनका सहारा है। प्रशासन फौरी राहत दे रहा है। वहीँ गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से भोजन भी भेजा गया है।
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी तेजी से लगी कि सब राख हो गया। जैसे ही प्रवासियों को आग लगने की सूचना मिली सब अपना काम छोड़ अपनी अस्थायी झुग्गियों के पास पहुंच गए और सब लुटा देख आंखें नम कर रह गए।