हिमाचल दस्तक। ऊना
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा पुलिस विभाग को भेजी गई सहायता सामग्री वीरवार को पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर को सौंपी गई।
जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल तथा महामंत्री राजकुमार पठानिया ने यह सामग्री एसपी को सौंपी। जिला अध्यक्ष भाजपा मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर की ओर से पुलिस के लिए सेनिटाइजर की 168 बोतलें, 200 एन-95 मास्क, 3 थर्मल स्कैनर, 200 ग्लव्ज, 50 फेस शील्ड तथा 1800 थ्री प्लाई मास्क भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री लगातार हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए दिल्ली से मेडिकल उपकरण तथा अन्य सामग्री भेज रहे हैं, जिसके लिए उनका आभार है।
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने भी मदद के लिए अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया तथा कहा कि यह सामग्री फ्रंट पर रह कर कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों को प्रदान की जाएगी।