महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का अक्टूबर में दूसरा विस्तार होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सात विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन विधायकों में से दो को मंत्रिमंडल में शामिल कराया जा सकता है।
बता दें कि दो महीने पहले जब महराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव हुए थे, उस चुनाव के वक्त भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को कांग्रेस से सात वोट मिले थे। इन सात विधायकों ने कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रकांत हंडोरे के खिलाफ वोटिंग की थी और भाजपा विधायक का समर्थन किया था।